शुद्धता और गुणवत्ता पर जोर, ग्राहकों को रेस्टोरेंट व होम डिलीवरी की भी सुविधा।
संवाददाता -धीरज वर्मा
आजमगढ़। स्वाद और शुद्धता को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए शहर में ‘द क्षीर सागर’ प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन दादी राधिका ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रो. उग्रसेन सिंह, शुभम सिंह, सौरभ सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रतिष्ठान की खासियत ताजे और शुद्ध दूध से तैयार की जाने वाली मिठाइयां हैं। संचालकों के अनुसार, मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राहकों को बेहतर स्वाद के साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ‘द क्षीर सागर’ में ग्राहकों के लिए रेस्टोरेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही घर बैठे मिठाई मंगाने के लिए होम डिलीवरी की सुविधा भी शुरू की गई है। शुभारंभ के अवसर पर संचालकों ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि, बेहतर गुणवत्ता और सेवा उनकी प्राथमिकता रहेगी।
0 टिप्पणियाँ