रक्तदान को बताया महादान, लोगों से नियमित रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील।
संवाददाता— अबुल कैश
निजामाबाद/आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के फरिहा बाजार स्थित फैजी नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने गुरुवार को ब्लड बैंक आजमगढ़ पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान नर्सिंग होम के कर्मचारियों सहित ग्रामीण ने भी रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
रक्तदान करने वालों में अमर यादव उर्फ चन्द्रकेश यादव, आलोक कुमार, मंजय यादव, पल्लवी यादव, नीतू कुमारी तथा ग्रामीण सेराज अहमद शामिल रहे। रक्तदान के दौरान सभी ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए इसे मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताया।
नर्सिंग होम के फार्मासिस्ट अमर यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोगों को आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए और अपने आसपास के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को अचानक पड़ सकती है। ऐसे समय में समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान के लिए आगे आएं और मानव सेवा में अपना योगदान दें। इस अवसर पर डॉ. इमरान अहमद, डॉ. डीडी सिंह सहित नर्सिंग होम के स्टाफ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ