विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं और राहगीरों को वितरित किया गया प्रसाद।
संवाददाता -धीरज वर्मा
जुनैदगंज/आजमगढ़। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर जुनैदगंज चौराहा स्थित राहुल इंडस्ट्रियल में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामचंद्र यादव के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राहुल यादव, उनके भतीजे एवं रिंकल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-पाठ कर विधिवत पूजन संपन्न कराया। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में आसपास के लोगों, राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा से सभी के सुख-समृद्धि, कारोबार में उन्नति और परिवार की खुशहाली की कामना की गई। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और शिल्प-कौशल का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस अवसर पर श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे के दौरान लोगों में प्रसाद ग्रहण करने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की और धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
0 टिप्पणियाँ