आजमगढ़ : फरिहा रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत।

बकरी के लिए चोकर लेकर साइकिल से घर लौट रहा था युवक, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम।
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम चकिया हुसैनाबाद निवासी असद पुत्र स्वर्गीय नसीम (22) फरिहा बाजार से बकरी के लिए चोकर लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक (पंजीकरण संख्या UP 50 AT 5698) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ