दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग बुझाने का अभियान जारी; राहत की बात—अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और सरोजिनी नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हैं। आग की घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
0 टिप्पणियाँ