डॉ. अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में हड्डी एवं जोड़ रोगों का उपचार, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा भी उपलब्ध!
आजमगढ़। मेहनाजपुर रोड स्थित कृष्णा आर्थोकेयर हड्डी हॉस्पिटल में हड्डी, जोड़, रीढ़ और दुर्घटना से संबंधित विभिन्न समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। यहां हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक पांडेय (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थो) के नेतृत्व में मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं। अस्पताल में आपातकालीन स्थिति के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवा भी उपलब्ध है।
डॉ. अभिषेक पांडेय ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी, ट्रॉमा और स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। उन्होंने आर्थ्रोस्कोपी एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में फेलोशिप प्राप्त करने के साथ सिंगापुर में स्पोर्ट्स मेडिसिन तथा दक्षिण कोरिया में प्राइमरी एवं रिवीजन आर्थ्रोप्लास्टी का प्रशिक्षण लिया है।
अस्पताल में कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटने, कूल्हे और अन्य जोड़ों की समस्याओं का उपचार किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के फ्रैक्चर के ऑपरेशन, बच्चों के जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैरों का उपचार तथा नसों से संबंधित समस्याओं की जांच एवं इलाज की सुविधा उपलब्ध है। दुर्घटना में घायल मरीजों के लिए प्लास्टर, भर्ती और ऑपरेशन की व्यवस्था भी है।
कृष्णा आर्थोकेयर हड्डी हॉस्पिटल में कूल्हा प्रत्यारोपण (हिप रिप्लेसमेंट), घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) और दूरबीन विधि से छोटे चीरे के जरिए घुटने एवं कंधे के ऑपरेशन की सुविधा भी दी जाती है। अस्पताल में डॉ. ए.के. प्रजापति (एमबीबीएस, फिजिशियन) तथा डॉ. एस.बी. चौहान (डीपीटी, एसएमएफ, फिजियोथेरेपिस्ट) भी मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं।
0 टिप्पणियाँ