मेहनगर विधानसभा की विधायक ने सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने का दिया संदेश, आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील।
आजमगढ़। मेहनगर विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा सरोज ने विजयदशमी के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।
विधायक पूजा सरोज ने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने, सत्य का साथ देने और समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर होते हैं। ऐसे पर्वों को आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मकता और एकजुटता बनी रहे।
उन्होंने मेहनगर विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त क्षेत्रवासियों से विजयदशमी का पर्व उल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। विधायक ने कामना की कि यह शुभ अवसर प्रत्येक परिवार के जीवन में नई खुशियां, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को विजयदशमी की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
0 टिप्पणियाँ