करखिया इंटर कॉलेज में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, प्रदीप कुमार सहाय ने कहा– ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर और प्रोत्साहन देना जरूरी।
सगड़ी, आजमगढ़। युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विधानसभा सगड़ी के करखिया इंटर कॉलेज के मैदान में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी मेहनत, क्षमता, अनुशासन तथा खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार सहाय ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार स्वरूप साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विजेता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।https://www.instagram.com/reel/DgKOTlMRw3U/?dmpr=MTZ5MDI4cHZkcW1oaQ==
इस अवसर पर प्रदीप कुमार सहाय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य में निवेश के समान हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष, धैर्य, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख देता है।
उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कहा कि स्वस्थ और अनुशासित युवा ही मजबूत समाज तथा सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग देना उनकी प्राथमिकता है।
प्रतियोगिता के दौरान सैलेश भारती, विनोद कुमार, अन्तिम सिंह, विवेक सहाय, गोविन्द, अखिलेश, अरविन्द राणा, अजय भारती, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में युवा साथी और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
0 टिप्पणियाँ