डबल मर्डर और लाश के टूकड़े... मां-बेटे के कत्ल से जुड़े कांड की खौफनाक कहानी


नई दिल्ली। श्रद्धा वाॅल्कर मर्डर केस हो गया फिर अंजन दास हत्याकांड या फिर झारखण्ड में रेबिका के कत्ल का मामला, खून के इन सभी मामलों ने पुलिस को हैरान कर दिया। इन मामलों में कई बातें काॅमन थी। यानी धोखा, कत्ल  और लाश के टूकड़े जिन्हें फ्रिज मेें रखने की बात भी सामने आई थी। लेकिन असम से दोहरे कत्ल का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। इस मामलें में जहां बेरहमी की हदें पार कर दी गई। वहीं ये मामला दो राज्यों का बन गया। क्या है ये पूरा मामला, आइए सिलसिलेवार तरीके से बताते  हैं आपको असम के गुवाहाटी में वंदना कलिता नाम की एक महिला उस दिन पुलिस थाने पहुंची बहुते परेशान और उदास थी। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति अमरज्योति डे और सास शंकरी  डे अचानक कहीं गायब हो गए है। उसने उन दोनों को काफी तलाश किया लेकिन वो मिल नहीं रहे है। वंदना की तहरीर पर पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की तफ्तीश के दौरान कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ