पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। चन्द्रशेखर ने कहा कि जिनके पुरखों ने फिरंगियों के साथ मिलकर हमारे देश के गरीबों पर जुल्म ढाए, क्या वह हम राज करेंगे, हम एकलव्य की संतान है, अंगूठा देना नहीं जवाब देना जानते है। चंद्रशेखर अपने विवादित बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में है। आरजेडी कोटे से नीतीश कैबिनेट में शामिल प्रो चन्द्रशेखर ने पिछले दिनों रामचरितमानस पर विवादित बयानद ेने वाले प्रो-चन्द्रशेखर ने अब एकलव्य की चर्चा कर सियासी एजेंडा तय करने का प्रयास किया है।
0 टिप्पणियाँ