प्रतिबंधित पशु को काट कर मांस बेचने वाले 9 गिरफ्तार

एक कुंतल से अधिक प्रतिबंधित मांस सहित एक स्कार्पियो बरामद

आजमगढ़ जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं का मांस काटकर बेचने वाले नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली की ग्राम कटौली खुर्द में नसीम अहमद अपने घर पर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस की बिक्री करता है। इस मामले की सूचना मिलने पर देवगांव थाने की पुलिस ने घर पर पहुंचकर दबिश दी तो नौ आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। मौके से पुलिस ने एक कुंतल प्रतिबंधित मांस, ठीहा और दो चाकू, स्कार्पियो भी बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग छुट्टा घूम रहे गाय को पकड़कर बाउण्ड्री के अन्दर बने टीनशेड के अन्दर गाय का वध कर मांस को अपनी स्कार्पियो गाड़ी में रखकर रात में ही बेच देते हैं। इसके साथ मिले पैसे से अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। आज भी हम लोग छुट्टा गाय को पकड़कर वध कर मांस को अपनी स्कार्पियों गाड़ी में रखवा कर बेचने हेतु जाने वाले थे पर पकड़ लिया गया। आज भी हम लोग छुट्टा गाय को पकड़कर वध कर मांस को अपनी स्कार्पियों गाड़ी में रखवा कर बेचने हेतु जाने वाले थे पर पकड़ लिया गया। आरोपियों पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पशुओं को काटकर मांस की बिक्री करने वाले इन नौ आरोपियों में नसीम अहमद, मोहम्मद आकिब, मोहम्मद अरहम, मोहम्मद मकसूद, मोहम्मद शाजिद, जियाद, सुहेब, मोहम्मद शाजिद, सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने जिले में गोकशी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत लगातार गौ तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ