। रंगो का उत्सव होली विश्वव्यापी स्वरूप ग्रहण करता जा रहा है ।यह उत्सव विदेशों में भी काफी लोक प्रिय है ।लोग इस उत्सव को आनंद के उत्सव के रूप में मनाते हैं। एक दूसरे से मिलते हैं ,रंग गुलाल लगाते हैं, भोजन पकवान बनाते हैं और होली के गीतों का अत्यन्त सुन्दर कार्यक्रम करते हैं। सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों का एक बहुत बड़ा भोजपुरी संगठन है ।जो भारत वर्ष के लगभग सभी त्योहारों पर विशेष आयोजन करता है। अपने देश की मिट्टी से, यहां की संस्कृति से उनका इतना गहरा लगाव है कि वे भारत देश में पड़ने वाले प्रत्येक उत्सवों को आपस में मिलकर बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। रंगों के उत्सव पर इस संगठन ने होली मिलन का बड़ा ही सुंदर कार्यक्रम कराया। जिसमें लोग बहुत बड़ी संख्या में भाग लिए। लोग रंग गुलाल लगाकर, एक दूसरे से गले मिलकर खुशी का इजहार किए तथा बहुत ही सुंदर ,सरस और मनोहारी लोक गीतों का कार्यक्रम किए। सोमेश्वर सिंह तथा निहारिका सिंह तिलखरा ने बताया कि सिंगापुर में भोजपुरी संगठन भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने का कार्य कर रही है। संगठन के बैनर तले हम लोग महीने में एक बार आपस में मिलते हैं। कुछ कार्यक्रम करते हैं। और एक दूसरे के सुख दुख में सहभागी बनते हैं।भोजपुरी संगठन भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने और एक दूसरे से जोड़ने का बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। इस अवसर पर नीरज चतुर्वेदी, राहुल तिवारी, सोमेश्वर सिंह , अरुण दीक्षित, अभिषेक सिन्हा, अवनी सिन्हा ,हर्ष राजन, शिवेन्दु पाठक, मनीष कुमार,शैलेंद्र द्विवेदी, सौरभ अग्रवाल ,धर्मेंद्र सिंह,मनोज पांडेय, बृज भूषण सिंह, प्रेमबीर सिंह ,हृतविक, रत्नेश, श्रेया, निहारिका ,खुशबू ,आस्था ,अर्चना, दिव्या पाठक,निशा, शिप्रा, रिचा, मनीष कुमार, अलका ,संजना, शिवानी प्रतिमा, आर्ना ,वर्तिका पाण्डेय आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ