आजमगढ़। पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने होली खेली। एसपी अनुराग आर्य ने साथी पुलिस कर्मियों के साथ खूब रंग-गुलाल उड़ाया। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों के साथ आईजी अखिलेश कुमार मीणा, एसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल भी थिरकते नजर आए। मुख्य अतिथि IG अखिलेश कुमार मीणा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
जिले में होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने वाले यह पुलिस कर्मी जो अपने घरों से दूर रहते हैं। ऐसे में इन पुलिसकर्मियों की खुशियों में कोई कमी न रह जाए इसे ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष पुलिस लाइन में होली कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। पुलिस की इस होली में अधिकारी और पुलिस कर्मियों एक साथ मिलकर त्योहार का आनंद उठाया करते है। कोतवाली नगर के साथ-साथ सभी थानों पर पुलिसकर्मियों ने होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया। जिले में शांतिपूर्वक होली संपन्न कराने के बाद होली के अगले दिन पुलिस कर्मियों ने आपस में जमकर होली खेली। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं भी दी। पुलिस की इस होली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने शामिल होकर होली के त्योहार का लुत्फ उठाया। इस मौके पुलिस अधिकारियों संग जनपद के विभिन्न थानों के प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे

0 टिप्पणियाँ