आजमगढ़। भए प्रगट कृपाला दिनदयाला कौशल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अदभुत रूप विचारी। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूम धाम से मना राम लला जन्मोत्सव। बता दे की हिंदू नव वर्ष एवम् रामनवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अवतरण दिवस पर पूरा जोधी आर्यमागढ़ स्थित काली माता मंदिर में श्री राम दरबार का विभिन्न प्रकार के फूलो से भव्य श्रृंगार कर किया गया। विभिन्न प्रकार के मिठाईयो और फलों से भोग लगाया गया। हरिहरपुर घराने से अपनी टीम के साथ आए हुए कलाकार आदर्श मिश्र ने अपने भक्ति गीतों से सबका मन मोह लिया। जब राम जन्मोत्सव हुआ तब मंदिर के पुजारी देवी प्रसाद ने वैदिक मंत्रों से पूजन, मंगलाचरण आरती की। घंटा घड़ियाल की करतल ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जिसके बाद भजन संध्या और देर शाम विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। आयोजनकर्ताओं में भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा से संजीव वर्मा, श्रवण गुप्ता, शक्ति गुप्ता, दिवेश बरनवाल ने जिले के सभी सनातनी प्रेमी भाईयो से अपील किया की श्री राम जन्मोत्सव में सम्मिलित होकर भव्य भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। इसके साथ ही राम जन्मोत्सव में वेदांता ग्रुप से रित्विक जयसवाल, भाजपा से मनोज यादव सहित शहर के अन्य सभी प्रतिष्ठित भक्त भाई गण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ