प्रयास कार्यकर्ताओं ने शहादत दिवस पर किया शहीद ए आजम को नमन


शहादत दिवस पर याद किए गए राजगुरु शहीद ए आजम भगत सिंह और सुखदेव 
आजमगढ़! गुरुवार को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा शहादत दिवस जेब्रा सामाजिक संगठन के द्वारा शहर के एक प्रतिष्ठित मैरिज हाल में शहादत दिवस का कार्यक्रम रखा गया जिसमें पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम शहीद-ए-आजम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूरे नमन किया| इस कार्यक्रम का भाग्य आगाज भारत माता की जय और वंदे मातरम गीत  से हुआ | कार्यक्रम का मंच संचालन  शायर व गीतकार आदित्य आजमी ने किया और इन्हीं के साथ हास्य कॉमेडियन आलोक लहरी ने अपना कर्तव्य दिखाएं,संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के बलिदान की पूर्ति नहीं कर सकता! उन्होंने कहा कि मत लाशों पर फूल चढ़ाओ जीते जी सिंगार करो!
 कार्यक्रम के दौरान समाज के लिए अपना पूरा जीवन सेवा में लगाने वाले व्यक्तित्व विकास केंद्र के प्रबंधक भगत सिंह के विचारों से ओतप्रोत गिरिजेश तिवारी को सम्मानित किया गया!
 एडवोकेट प्रदुमन उर्फ मनोज द्वारा संगठन के सचिव इंजीनियर सुनील यादव को विश्वरत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चित्र देकर सम्मानित किया! इस मौके पर डॉक्टर हरगोविंद विश्वकर्मा,सीएल  पाठक,  धर्मेंद्र सैनी, अंगद साहनी, राणा बलबीर सिंह,महिमा चौधरी, साधना राय, मीरा चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ