पालिका को आदर्श नगर पालिका बनाना ही लक्ष्य : दीनू जायसवाल

आजमगढ़।भाजपा प्रत्याशी की जीत से नगर में दौड़ेगी ट्रिपल इंजन की सरकार, बहेगी विकास की गंगा
सैकड़ों लोगों के साथ आराजीबाग में चला जनसम्पर्क अभियान
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के नगर पालिका परिषद् आजमगढ़ के प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल दीनू ने नामांकन के बाद से ही अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। बुधवार को नगर के आराजीबाग मुहल्ला में सुबह ही जनसम्पर्क अभियान चलाया गया, जहां डोर-टू-डोर जाकर नगर की सरकार बनाने के लिए पूर्ण विकास का संकल्प दिलाया गया। यह जनसम्पर्क अभियान बैकुंठ मंदिर से निकलकर पूरे आराजीबाग मुहल्ले में घूमती नजर आई और लोगों से एक बार फिर दीनू जायसवाल की अपील किया गया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल दीनू ने कहाकि मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सुशासन सरकार चला रही है। आजमगढ़ पर मुख्यमंत्री जी की विशेष नजर है। शहर में स्वच्छता के साथ-साथ पीने का जल, जल निकासी, समुचित प्रकाश, कूड़ा उठान, डम्पिंग ग्रांउड निदान, अत्याधुनिक शवदाह गृह का निर्माण आदि की समुचित व्यवस्था कराने के साथ-साथ जनहित की तमाम समस्याओं को निराकरण कराकर आजमगढ़ पालिका को पूरे प्रदेश में आदर्श पालिका के रूप में स्थान दिलाना ही हमारा एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहाकि बहुत से लोग आएंगे और आकर विकास का झूठा दावा करेंगे लेकिन आजमगढ़ नगर का विकास तभी होगा जब भाजपा के डबल इंजन की सरकार से इसे सम्बद्ध नहीं किया जाएगा ऐसे में अपने वोटों को सद्पयोग करते हुए कमल के फूल के निशान पर अधिक से अधिक वोट दिलाकर भाजपा को मजबूत बनाए।
इस दौरान पिंटू शुक्ला, अरविन्द मोदनवाल, प्रकाश यादव, नवनीत जायसवाल, पवन सोनू यादव, राघवेन्द्र मिश्र लड्डू, अजय राय, जावेद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
भवदीय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ