बांसडीह/बलिया। लकड़ी काटने वाली टांगी के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ गैर इरादन हत्या सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गये। मामला कोतवाली क्षेत्र के हरदत्तपुर गांव का है।
भूलन राजभर पुत्र मोतीलाल राजभर ने पुलिस के दिए तहरीर में बताया कि 20 मई की सुबह लगभग 9 बजे के आस-पास मेरे टाट के सामने गांव के ही शिवम चौहान, सत्यम चौहान पुत्रगण रामपुकार चौहान,आरती देवी पत्नी राम पुकार ने कूड़ा कचरा फेंक दिया। मेरी पत्नी लालसा देवी द्वारा इस बारे में कुछ बोल रही थी, तभी विपक्ष द्वारा गालियां देते हुए घर में घुस कर मारपीट किया जाने लगा। मेरी पत्नी को टांगी से प्रहार कर जान से मारने की नियत से जख्मी कर दिया गया। पत्नी मौके पर बेहोश हो गई। आसपास के लोगो द्वारा बीच बचाव किया गया तो जान बची। वही सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस घटना में घायल महिला का जिलाचिकित्सालय में इलाज चल रहा है। मामले में एक महिला अभियुक्त आरती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, दो अभियुक्त फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
इनसेट-
पुलिस पर लगा आरोप गलत
इस घटना में पुलिस पर आरोप लगा कि आरोपी नाबालिग है, जिसको उप निरीक्षक रामश्रय यादव एवं कुछ सिपाहियो द्वारा पट्टे से मारापीटा गया है। इस सम्बंध में कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों में एक दिन पहले मारपीट हुई थी। 151 सीआरपीसी में इनका चालान किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी युवक के साथ मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है।
0 टिप्पणियाँ