मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाएंगे जहानागंजवासी

सुंदरकांड व केक काटकर मनाया जाएगा जन्मदिन 
आजमगढ़ | जहानागंज वासियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस के अवसर पर आज सुबह 5:00 बजे श्रीचंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। सुंदरकांड की समाप्ति पर जहानागंज ब्लॉक की 33 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन एमएलसी यशवंत सिंह उनके पुत्र विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु के हाथों संपन्न होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी यशवंत सिंह व विशिष्ट अतिथि विक्रांत सिंह रिशु होंगे | इस बात की जानकारी जहानागंज ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया ने दी |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ