आजमगढ़। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के उकरौड़ा निवासी सुनैना सिंह पत्नी बरबरिक सिंह द्वारा विपक्षियों द्वारा न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पीड़िता ने जिलाधिकारी से उक्त भूमि पर विपक्षियों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोके जाने की मांग की है। खुद को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला सोशल मीडिया प्रभारी बताने वाली पीड़ित सुनैना सिंह का कहना था कि उसके ससुर अपने पूर्वजों के समय से कायम मकान एवं सहन की भूमि के वाद चन्द्रभान बनाम हरिहर आदि दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है जो वर्तमान में न्यायालय सिविल जज अवर खण्ड आजमगढ़ में विचाधीन है। उक्त वाद में न्यायालय द्वारा विवादित वादग्रस्त भूमि के बावत यथास्थिति कायम रखने हेतु आदेश पारित किया जा चूका जो अद्यतन प्रभावी है। विवादित भूमि विपक्षियों द्वारा निषेधाज्ञा आदेश के बावजूद निर्माण करवाना प्रारम्भ कर दिये हैं। मना करने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। उपरोक्त व्यक्तियों को विवादित भूमि में निर्माण करने से रोका जाना न्यायहित में आवश्यक है। इसी प्रकरण में पूर्व में मंडलायुक्त और उपजिलाधिकारी के यहां से आदेश किया गया था परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। न्याय की आश में पीड़िता अलाधिकारियो के चक्कर लगा रही है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मांग की है कि विवादित भूमि में हो रहे निर्माण को तत्काल रोका जाय ताकि उसे न्याय मिल सके।
0 टिप्पणियाँ