22 को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की जनसभा प्रस्तावित

9 वर्ष पूर्ण होने पर बताएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां
आजमगढ़। केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में हर लोकसभा क्षेत्र में करीब 20,000 लोगों की जनसभा आयोजित कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया जा रहा है। इसी क्रम में आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में शहर से सटे करतारपुर क्षेत्र में स्थित एक मैदान में जन सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक होंगे। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र और एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन ने बताया कि डिप्टी सीएम की जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। रैली की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि उक्त रैली में जिले के कोने कोने से भारी संख्या में लोग आएंगे। करीब 25000 लोग जनसभा में शामिल होकर डिप्टी सीएम के विचारों को सुनेंगे। इसके निमित्त विस्तृत कार्य योजना बनाई गई जिसमें जिला कार्यालय पर जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना जिला महामंत्री नागेंद्र पटेल जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा जिला मंत्री आनंद सिंह जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सौदागर भारती जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा कर्मवीर शर्मा प्रवीण सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ