किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी

आजमगढ़। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा आजमगढ़ द्वारा अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत ग्राम रीवा ब्लॉक मुहम्मदपुर में अनुसूचित जाति के किसानों की आय में वृद्धि के लिए मोटा अनाज (श्रीअन्न) सावां, मडुआ, कोदो, मक्का और सब्जियों के मिनी किट वितरित किये गये। वितरण कार्यक्रम केन्द्र के प्रभारी अधिकारी प्रो० डी के सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा मोटे अनाज की खेती और सब्जी की पोषण वाटिका बनाने के महत्ता को बताया गया। वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसको बढ़ावा देने के लिए इस परियोजना के अंतर्गत श्री अन्न, मक्का एवं सब्जी के बीजों की किट का वितरण किसानों को किया गया। मोटा अनाज हमारे (श्रीअन्न) स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। मक्के की खेती और मोटा अनाज (श्रीअन्न) की खेती की वैज्ञानिक विधि से कैसे की जाती है इसके बारे में विस्तृत जानकारी हमारे किसान भाइयों एवं कृषक महिलाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से दी गई। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा आजमगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर रूद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रणधीर नायक एवं वैज्ञानिक विजय कुमार विमल उपस्थित होकर किसानों को तकनीकी जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ