शिविर में सिखाई गई योग की बारीकियां

आजमगढ़ | रविवार को प्रात: काल चंद्रमा ऋषि आश्रम पर लोगो को स्वस्थ व निरोग रहने के लिए योग शिविर आयोजित  हुआ जिसमें जनपद के योगगुरु देवविजय यादव द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को योग की बारीकियां सिखाई गई | इस दौरान योगगुरु ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है | इसे सभी को हर रोज करना चाहिए पहले के ऋषि महात्मा योग विद्या के बल पर ही लंबा जीवन जीते थे |
निरोग काया योग की माया है, जो इसे अपनाएगा उसके भीतर से बीमारी और बुराई दोनो भाग जायेगी | इस अवसर पर अभिषेक शुभ ,सन्नी गुप्ता, अर्पण यादव,साधना यादव, सुनील वर्मा ,अखिलेश,महेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे| 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ