सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे छोटे लोहिया: दुर्गा प्रसाद

आजमगढ़ । समाजवादी चिंतक, विचारक, छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध नेता स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्रा जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय आजमगढ़ पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत आयोजित गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर भी चर्चा की गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे उन्होंने डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों को लेकर गरीब शोषित पिछड़े अल्पसंख्यकों के अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे।
इसी क्रम में विधायक गोपालपुर नफीस अहमद ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा ने दमन के विरुद्ध हल्ला बोल का नारा दिया था जो आज की वर्तमान राजनैतिक प्रदेश में प्रासंगिक है
विधायक मुबारकपुर अखिलेश यादव ने कहा कि देश व प्रदेश में लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं महंगाई बेरोजगारी बढ़ती जा रही है गरीब 2 जून की रोटी के लिए मोहताज हो गया है, आज मिश्रा जी की कमी भारतीय राजनीति में खल रही है।
विधायक बेचई सरोज ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी ने भारतीय राजनीति में एक आदर्श प्रस्तुत किया था।
इसी क्रम में इसी क्रम में विधायक मेंहनगर श्रीमती पूजा सरोज ने कहा कि डॉ लोहिया महिलाओं की आधी  आबादी को सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए हमेशा आवाज बुलंद करते रहे, आज देश में मोदी की सरकार महिलाओं के सम्मान को रौंद रही है, मणिपुर में औरतों को नग्न कर जो कृत्य किया गया है ऐसा भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ। हम लोग मिलकर जनेश्वर मिश्रा के आदर्शों पर चलकर महिलाओं के लिए बराबर  संघर्ष करेंगे।
इसी क्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए गांव-गांव घर-घर जाकर जनेश्वर मिश्रा के सिद्धांतों को हम लोग बताएं, जनेश्वर मिश्रा ने पिछड़ों को अधिकार दिलाने के लिए बराबर संघर्ष किया। वर्तमान भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों अल्पसख्यक का अधिकार व आरक्षण को एक-एक कर समाप्त करती जा रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है हम लोग लामबंद होकर सन 2024 में मोदी सरकार को हटाकर इंडिया मोर्चे की सरकार बनाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, ओम प्रकाश राय, हरिश्चंद्र यादव, डॉक्टर हरिराम यादव, राज नारायण यादव, सुनीता सिंह, बबीता चौहान, सना परवीन, गुड्डी देवी, सपना निषाद, सरजू यादव, शिव सागर यादव, राजेश यादव, संतलाल विश्वकर्मा, सुशील कुमार, अजीत कुमार राव, वीरेंद्र यादव, विवेक सिंह जिला उपाध्यक्ष, आदि उपस्थित रहे संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ