निजामाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता मेंं तहबरपुुुुर की आंचल यादव ने 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चयन ट्रायल प्रतियोगिता का किया गया था। जिसमें जनपद के निजामाबाद तहसील के तहबरपुुुुर ब्लाक में पड़ने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 05 बालिकाओं ने वार्डेन श्रीमती नीलम यादव के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 06 की छात्रा आंचल यादव प्रथम स्थान पर रही।

आंचल यादव मूलत: तहबरपुुुुर विकास खण्ड के पुरा अचानक गांव की है। आंचल यादव प्राथमिक विद्यालय पुरा अचानक की छात्रा रहीं हैं।जो विद्यालय में गोल्डेन गर्ल के नाम से चर्चित थी। आंचल यादव लगातार दो साल मण्डल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की मीनाक्षी, उजाला, साक्षी और सुगंधा ने लम्बी कूद, दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। किन्तु इनका परिणाम अभी नहीं आया। इनके भी अच्छे परिणाम आने की प्रबल संभावना है। लखनऊ से चल दिया है। टीम का नेतृत्व कर रहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तहबरपुुुुर की वार्डन नीलम यादव काफी खुश थी। मोबाइल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन बच्चियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि ये आगे चलकर नाम रोशन करेंगी।
0 टिप्पणियाँ