एक्टिव लाइफ स्टाइल टीम को मिला कोच आफ द ईयर पुरस्कार

हमारा मिशन लोगों को स्वास्थ्य और सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित और सशक्त बनाना: अनीस सिद्दीकी आजमगढ़। नई दिल्ली के वेस्टर्न होटल में हाल ही में आयोजित इंडियन आइकान अवार्ड 2023 समारोह में लोगों की जीवनशैली और सेहत के विपरीत भोजन की आदतों को बदलने में मदद करने वाली टीम एक्टिव लाइफ स्टाइल को लाइफ स्टाइल कोच आफ द ईयर 2023 का अवार्ड दिया गया।
मुख्य अतिथि बालीवुड अभिनेत्री एवं फिटनेस आइकान मंदिरा बेदी के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर शहर के ब्रह्मस्थान पहुंचे अनीस सिद्दीकी ने कहा कि हम हर उस व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिसके कारण हमें पुरस्कार मिला है। यह मेरी ही नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का फल है। उन्होंने ने इस सफलता का श्रेय सुमीत वर्मा, वंदना पांडेय, किरन यादव, निशा वर्मा, एडवोकेट एम जमा, चंदा देवी को दिया। बताया कि हमारी टीम अपने आनलाइन और आफलाइन क्लबों के माध्यम से पूरे भारत सहित विदेशों में सेवा दे रही है। हमारा मिशन लोगों को स्वास्थ्य और सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित और सशक्त बनाना है। इसी क्रम अवार्ड मिलने की जानकारी होने से उनके शुभचिंतको में हर्ष व्याप्त है। हेमन्त श्रीवास्तव, शकीबुल हक, सोनम सिंह, अर्चना मिश्रा, हेमंत चैरसिया, सारिया अंसारी, रश्मी सिंह, डीके सिंह इस टीम का हिस्सा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ