बेटी के जन्म दिन पर समान खरीदने आया था पिता अम्बारी बाजार
अम्बारी। फूलपुर कोतवाली के अम्बारी स्थित यूनियन बैंक के पास रविवार को प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। बेटी के जन्म दिन पर पिता अम्बारी बाजार समान खरीदने के लिए आया था। दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला निवासी सुनील 28 वर्ष पुत्र फूलचंद बाइक से अम्बारी बाजार अपनी बेटी आकृति की जन्मदिन मनाने के लिए समान लेने के लिए आया था।

अंबारी यूनियन बैंक के पास पहुंचा ही था कि तभी शाहगंज जा रही प्राइवेट बस ने बाइक चालक सुनील टकरा गया। इस हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अम्बारी पुलिस चौकी की पुलिस ने फूलपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाया था। सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी 2 साल पहले शादी हुई थी। मृतक की मां प्रभावती एवं पत्नी ममता का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक सुनील खरसहन कला के पूर्व प्रधान प्रदीप बेनबंशी का छोटा भाई था। वह घर पर ही रहता था। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0 टिप्पणियाँ