मिशन शक्ति के तहत डिजिटल मार्केटिंग व ई-मार्केटिंग की दी गई जानकारी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति पार्ट-2 (स्किल ट्रेनिंग) छीरामपुर यूनियन बैंक के ऊपर द्वितीय तल नोडल कोर्डिनेटर बी शुक्ला के द्वारा रविवार को पाचवे दिन महिला सशक्तिकरण और आत्म निर्भर बनाने पर चर्चा की गई। बिजनेस आईडिया का विकास बाजार के लिए परिचय, संतोष पांडेय के द्वारा बताया गया। डिजिटल मार्केटिंग, ई-मार्केटिंग, संजय कुमार सिंह के द्वारा जानकारी दी गई। महिलाओ को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार का ऊपक्रम upicon द्वारा संचालित प्रशिक्षण सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। जिसमे क्रम वाइज 5 बैच के बच्चो को निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो महिलाओ के लिए सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। वही सरकार के द्वारा महिलाओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके लिए जनपद की सभी महिलाओ ने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण के लिए आभार व्यक्त किया गया।
आगंतुकों के क्रम में सभासद शैलेन्द कुमार गौतम एवं भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अजय यादव के द्वारा महिलाओ का उत्साह वर्धन किया गया। शिक्षिका उमा पांडेय के द्वारा महिलाओ को सुरक्षा और शक्तिकरण कार्य स्थल पर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई,साथ ही साथ माहिलाओ को योग कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ