नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

यही जोश और शक्ति आगामी चुनाव में भी होना चाहिए  : सूरज प्रकाश



मार्टिनगंज। भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का बुधवार को मार्टिनगंज मंडल के प्रथम आगमन पर कार्यकतार्ओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया विकासखंड मार्टिनगंज की सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मार्टिनगंज मंडल अध्यक्ष विकास राय के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्वागत अभिभूत होकर के कहा कि यही जोश और शक्ति आगामी चुनाव में भी होना चाहिए 2024 का चुनाव भारत के लोकतंत्र का ऐतिहासिक चुनाव है और प्रधानमंत्री मोदी देश के फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत का विश्व में पताका फहरेगा महूजामोड पर युवा मोर्चा जिला मंत्री लालगंज अंकुर राय के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने जिला अध्यक्ष का स्वागत किया भादो मोड पर अरुणाकर सिंह हैप्पी द्वारा जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया मार्टिनगंज बाजार में जिला मंत्री रामस्वारथ राजभर मेनका सिंह द्वारा स्वागत किया गया जैगहामोड पर समाजसेवी राणा प्रताप सिंह द्वारा की स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह मोनू पूर्व मंत्री कृष्णामुरारी विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष विकास राय रामस्वारथ दीप नारायण सिंह उर्फ डब्लू राजभर, राणा प्रताप सिंह, सचिन सिंह, दिनेश सिंह, उमेश सिंह, अंकुर राय, ज्ञानेंद्र यादव, भानु प्रताप यादव, रिंकज विश्वकर्मा, रामसहाय सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ