राजनेता ही नहीं महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे कमलापति त्रिपाठी

जन्मतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रेल मंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की 118वीं जन्मतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी को याद करते हुए कहा कि राजनेता ही नहीं, बल्कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन सहित स्वतंत्रता संग्राम के तमाम आंदोलनों में शामिल रहे। उस दौरान कठिन जेल यातनाएं झेली और देश को आजाद कराने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। 70 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में पंडित जी ने एक यशस्वी नेता के रूप में अपनी पहचान बनायी। उनका साहित्य और पत्रकारिता जगत से भी गहरा लगाव था। जुड़े थे। वह एक कुशल राजनेता थे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री के रूप में उन्होंने विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये जो अविस्मरणीय है। इस मौके पर मनोज सिंह, अजीत राय, पार्टी प्रवक्ता ओंकार पांडेय, जगदंबिका चतुवेर्दी, मुन्नू यादव, दिवाकर तिवारी, अंजली पाण्डेय, रविशंकर पाण्डेय, अंशुमाली राय, अशोक सिंह, कन्हैया कुमार राव, श्याम सिंह आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ