आजमगढ़ : भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में
कांग्रेस ने राहुल गांधी के प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश देने के
उद्देश्य से जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता
महात्मा गांधी एवं बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर पदयात्रा किया। यात्रा रैदोपुर, डीएवी कालेज, कालीचौरा
होते हुऐ ऐलवल पहुंची, जहां पीसीसी सदस्य सुमन कुमार सिंह की अध्यक्षता
में सभा हुई। संचालन अजीत राय ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस
कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम शामिल रहे।
मनोज कुमार गौतम ने कहा देश की जनता अब ज्वलंत मुद्दों मंहगाई बेरोजगारी
पर चर्चा करने लगी है और बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना
चुकी है। मनोज कुमार सिंह ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल
गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 136 दिनों तक 4081 किलोमीटर पैदल चल
कर ऐतिहासिक यात्रा को पूरा किया। शहर अध्यक्ष नजम शमीम, रमेश राजभर,
बेलाल अहमद, मुन्नू यादव, अरविंद पांडेय, रीता मौर्य, राजबली राम, राजा
राम यादव, तेजबहादुर यादव, दिनेश यादव, शीला भारती आदि शामिल रहीं।
0 टिप्पणियाँ