श्री कृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम

रानी की सराय/आजमगढ़।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व की क्षेत्र मे खूब धूम रही। पर्व दो दिन होने से थाना समेत मंदिरों पर बुद्ववार जबकि अन्य जगहो पर गुरुवार जन्माष्टमी इस बार मनाई जायेगी। झाकियां बुद्ववार को ही सज गई।क्षेत्र गुलजार रहा।
  बुधवार को भी कान्हा का जन्म मनाया गया।थाने और मंदिर मे बुद्ववार को ही पर्व मनाया गया।देर रात होते ही पटाखों के गूंज के बीच हाथी घोडा पालकी जयकन्हैया लाल की।नन्द के आनंद भयो।गूज उठा।कार्यक्रम स्थलो पर मंगलगीत गाये गये।
  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम चहूंओर रही।कस्बे मे अकेले 70स्थानो पर झाकी सजाई गई है।इसके अलावा गावो मे भी धूम है।झाकी स्थलो पर राधाकृष्ण की प्रतिमा के साथ ही माखनचोरी.नागथैया.मथुरा कारागार आदि की आकर्षक प्रस्तुति है।इस बार राधाकृष्ण की प्रतिमाएं भी कलाकारों द्वारा बनाई गयी है जिसकी खूब मांग रही।पर्व के चलते फलो के दाम चढे रहे।शाम होते ही झाकी दर्शन के लिए बाजार मे चक्रमण तेज रहा।देर रात होने के साथ कान्हा का जन्म होते ही एक तरफ महिलाओं ने मंगलगीत गाये तो दूसरी तरफ पटाखे भी गूजते रहे।नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की।लोग प्रसाद के लिए भी देर रात तक डटे रहे।कई स्थानो पर भक्ति गीत के कार्यक्रम भी हुए।गुरुवार को घरो मे कान्हा के जन्म की धूम रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ