नारी सशक्तिकरण के तहत महिलों को उनके अधिकारो व कर्तव्यों की दी गई जानकारी

कन्धरापुर। क्षेत्र के सेहदा गांव में नारी सशक्तिकरण की तरफ एक कदम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को महिला कांस्टेबल प्रियंका सरोज व अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि  महिलाओं को समाज में उनका यथोचित स्थान व पद दिया जाए, और उन्हें पुरुषों के साथ-साथ विकास की सहभागी माना जाए। सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाएँ अपने आर्थिक स्वावलम्बन, राजनैतिक भागीदारी व सामाजिक विकास के लिए आवश्यक विभिन्न कारको पर पहुँच व नियंत्रण प्राप्त कर सकती है। महिला संबंधी अपराधों व शासन द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर के साथ अन्य उपाय बताएं और जागरूक किया। इसी क्रम में सचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है, उसी समाज का विकास होता है। इस लिए समाज की सभी महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान रम्मा देवी, प्रधानपति पूर्व सैनिक रामकेश यादव, आशा निषाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रही। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ