अराजक तत्वों की आंख की किरकिरी होते हैं, पत्रकार : रमाचंद्र राय
आजमगढ़। कोई पत्रकार है और उसका उत्पीड़न हो रहा है तो इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ऐसे लोगों की लड़ाई हमेशा लड़ेगा और उनकी समस्याओं का समाधान करायेगा। उक्त उद्गार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश संरक्षक रामचंद्र राय के हैं ।वे आज यहां कुंवर सिंह उद्यान में संगठन की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार कुछ अराजक तत्वों की आंख की किरकिरी होते हैं। वे उन्हें हतोत्साहित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। फर्जी मुकदमे भी उन्हीं में से एक है। आज की बैठक में नए पुराने सदस्यों का फॉर्म भराया गया। इस बार दिसंबर के अंत तक सबको नए वर्ष का परिचय पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। संगठन की आगामी बैठक 9 नवंबर को होगी। जिसमें तहसील स्तर की पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। इसमें सभी सदस्यों की उपस्थित अनिवार्य है अगली बैठक में "पत्रकारिता की चुनौतियां" समस्या और समाधान विषय पर चर्चा होगी। बैठक में मुख्य रूप से जिला संरक्षक दुर्गा राय, सुरेश चंद्र यादव,राज मंगल यादव, रमेश चंद्र यादव ,अमित मोदनवाल, प्रेम शंकर सिंह, हरेंद्र कुमार, मंतराज यादव, विशाल कुमार, महेंद्र कुमार निषाद, रमेश कुमार यादव ,पूनम, शाहनवाज, प्रदीप अंगुरिया आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन धर्मेन्द्र यादव तथा अध्यक्षता कृष्ण मणि शुक्ला ने किया।
0 टिप्पणियाँ