अवैध रूप से बने मकान पर चला बुलडोजर

आजमगढ। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत असाढा़ के राजस्व गांव देवापुर में रविवार को दिन में तीन बजे राजस्व निरीक्षक नंदाव बसंतू राम के नेतृत्व में हल्का लेखपाल देवापुर वीरेंद्र कुमार बिंद ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर प्रभुवन की उपस्थिति में पोखरी के भीटे पर अवैध रूप से बने पुराने मिट्टी से कच्चे घर एवं ईंट से बने पक्के मकान छप्पर को बुलडोजर ढहा दिया गया।
 राजस्व निरीक्षक बसंतू राम ने बताया कि न्यायालय तहसीलदार मार्टीनगंज से बेदखली की कारवाई करने का आदेश हुआ था। इसी क्रम में रामदुलार, राजेंद्र, अमित, भारत आदि के घरों पर बुलडोजर चला कर बेदखल कराया गया।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ