महंगाई व बेरोजगारी से परेशान होकर मोदी सरकार को हटाएँगी महिलाए: हवलदार

आजमगढ़। सपा महिला सभा के संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर  2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में बैठक का संचालन महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने किया। 
बैठक को राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ अपहरण का जबरदस्ती बलात्कार की धाराएं घटनाएं हो रही हैं। शाम 5:00 बजे के बाद घर से निकलना दुबर हो गया है मणिपुर में महिला को नंगा कराकर उनके साथ की गई अभद्रता हमेशा देश के इतिहास को कलंकित करता रहेगा। उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी तय करते हुए सबको मतदाता सूची में नाम बढ़ाए जाने का कार्यक्रम तय किया  इसी क्रम में विधायक संग्राम यादव ने कहा कि महिलाएं समाज के निर्माण महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 2024 में महंगाई बेरोजगारी से अधिक परेशान होकर महिलाए मोदी सरकार को हटाएंगे
इसी क्रम में विधायक पूजा सरोज ने कहा कि योगीराज में महिला उत्पीड़न बढ़ा है भाजपा धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटकर सत्ता हासिल कर गरीबों का पैसा पूंजीपतियों को दे रही है गरीब पिछड़ा दलित व अल्पसंख्यको को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। निवर्तमान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करके देश से भाजपा को हटाकर डॉ अंबेडकर डॉक्टर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम को  महिला संगठन के पदाधिकारी शना परवीन, भानुमति सरोज, मीनू भारती, गुड्डी देवी, सुनीता राजभर, सपना निषाद, चांदनी आनंद, शशि कला सिंह आदि ने संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ