जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर इकोना गांव में सोमवार की देर रात हुआ हादसा
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर ऐकौना गांव के विजेन्द्र त्रिपाठी उम्र 25 वर्ष सोमवार की रात गेहूं के खेत में बुआई के लिए पानी भर रहा था, उसी समय करेंट की चपेट में आकर झूलस गया। परिजन उसे लेकर पीजीआई चक्रपानपुर ले गये, जहां चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक विजेंद्र त्रिपाठी अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में रहता था। पिता देवी प्रसाद त्रिपाठी लखनऊ में ही कर्मकांड ब्राह्मण थे। विजेंद्र अपनी माता माधुरी देवी के साथ घर पर गेहूं की बुआई करने के लिए आया हुआ था। मृतक विजेंद्र चार भाई में तीसरे नम्बर पर था। वह लखनऊ से डी फार्मा किया था। डेढ़ साल पहले इनके बड़े भाई शिवेंद्र त्रिपाठी का भी मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। विजेंद्र की मौत का ख़बर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
0 टिप्पणियाँ