मंडलीय चिकित्सालय के कई वार्ड का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की मरीजों से ली जानकारी

आजमगढ। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गुरुवार को अपने भ्रमण दिवस के दौरान मंडलीय चिकित्साल के कई वार्डो का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का निरीक्षण किया। एक मरीज सुभाष चंद के पास से डाक्टर द्वारा लिखी एक पर्ची को उन्होंने अपने पेशकार को सौंपा, मरीजों को खाली पेट दवा दिए जाने से मना किया वही आरेशन वाले मरीज के अलग वार्ड में रखे जाने की बात कही। मरीजों के परचे का निरीक्षण किया और किस मरीज को कौन सी दवा दी जा रही है इसकी भी जानकारी ली। इसी प्रकार उन्होंने एसआईसी आमोद कुमार से आक्सीजन सप्लाई, मेडिसीन ट्रैक,मरीजों के खाने-पीने की जानकारी लिए जाने के अलावा उन्होंनें मेडिसीन स्टोर कक्ष का भी निरीक्ष किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ