आजमगढ़: आंदोलन के बल पर पुरानी पेंशन छिन कर रहेगें : सुरेन्द्र प्रताप

भूख हड़ताल में प्रदेश के कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों की रही सहभागि
संवाददाता -शरद गुप्ता 
आजमगढ़। सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली के मांग को लेकर पूरे प्रदेश के मण्डल मुख्यालयों पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले एक दिवसीय भूख हड़ताल मण्डल मुख्यालय स्थित रिक्शा स्टैण्ड निकट कलेक्ट्रेट कचहरी पर सम्पन्न हुआ। जिसमें आल इण्डिया रेलवे मेन्स यूनियन एवं केन्द्रिय कर्मचारियों के साथ प्रदेश के कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों ने अपनी सहभागिता किया।पुरानी पेंशन बहाली को मांग को लेकर फरवरी माह में रेलवे फेडरेशन एवं केन्द्रीय कर्मचारियों के साथ प्रदेश कर्मचारी एवं शिक्षक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के नेतृत्व में अनिश्चित हड़ताल किसी भी समय करने हेतु आवाहन किया गया। भूख हड़ताल के सभा को संचालन जिलामंत्री अजीत यादव संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद एवं शिक्षक संघ से देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया गया जिसमें आवाज दो, हम एक है. पुरानी पेंशन लेकर रहेगें का आवाहन किया गया।
मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिकार पाना है, तो लड़ना ही पड़ेगा, पाना है। मंजिल को चलना भी पड़ेगा तथा जनपद अध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी परिषद श्री दुर्गा प्रसाद राय ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारी एवं शिक्षकों को मूलभूत अधिकार है, जिसे सरकार को देना ही पड़ेगा। उप्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने धरना की अध्यक्षता करते हुए सम्बोधन में कहा कि हम आंदोलन को अनवरत् जारी रखते हुए पुरानी पेंशन छिन कर रहेगें। भूख हड़ताल में उपस्थित आल इण्डिया रेलवे मेन्स यूनियन के शाखा अध्यक्ष देवेन्द्र यादव एवं सचिव श्रवण कुमार, आयकर इम्प्लाइज यूनियन के सचिव प्रिन्स कुमार, शिक्षक संघ से केदारनाथ यादव, मंजूलता राय, जितेन्द्र राय, वकील मौर्या, सुनीता सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नित्य प्रकाश यादव, अवधराज सिंह, रामविलास भारती, बन्दना सिंह, मनोज यादव, डिप्लोमा इंजी० संघ के मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह यादव, महामंत्री संजय कुमार यादव, रामअवतार यादव, रिजवान अहमद एवं डीआरडीए से अशोक श्रीवास्तव के साथ आईटीआई, ट्रेजरी, आरटीओ एवं अन्य विभिन्न संगठनों के कर्मचारी एवं पदाधिकारी द्वारा भूख हड़ताल किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ