पीड़िता पहुंची एसपी दरबार
आजमगढ़। सोमवार को रीमा कनौजिया पत्नी धर्मेंद्र  घरचकिया थाना पवई की निवासिनी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी से गुहार लगाई है कि भोला राम, सीताराम  पुत्रगण महेश के द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट की गई जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी  काफी दबंग व गोलबंद किस्म के हैं, जो आए दिन मारपीट करते रहते हैं। रविवार को पीड़िता के घर में घुसकर मारने पीटने लगे और बोले की तुम्हारे बेटे और तुमको जान से मार देंगे। पीड़िता ने गुहार लगते हुए कहा कि मेरे साथ कभी भी कोई भी  घटना हो सकती है। इसी क्रम में पीड़िता ने बताया कि इसके संबंध में मैंने कई बार थाने में तहरीर दी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।