मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 26 जनवरी से लगातार न्याय पंचायत से होते हुए जिला मुख्यालय पर 30 जनवरी मुख्यालय पर पहुंची कलेक्ट पर पहुंच कर समाप्त किया गया कलेक्ट्रेट पर पहुंचते ही जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर रामधुन गाते हुए यात्रा की समाप्ति की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जनपद के कार्यकर्ता गांव-गांव में पहुंचने के लिए दृण संकल्पित है इंडिया गठबंधन की लड़ाई महात्मा गांधी के विचारों की लड़ाई है। महात्मा गांधी ने जो कल्पना किया था देश के लिए आज उसे कल्पना को पूरा करने के लिए राहुल गांधी जी ने भारत न्याय जोड़ो यात्रा करते हुए देश के सभी जनमानस को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं महात्मा गांधी ने जिस तरह से अंग्रेजों के दांत खट्टे किए और देश से बाहर करके देश को आजादी दिलाई ठीक उसी तरह से भारतीय जनता पार्टी अघोषित इमरजेंसी लगाकर देश के गरीब तपको के खिलाफ अन्याय कर रही है जिसकी लड़ाई देश में बनी इंडिया गठबंधन लड़ेगी और यह आताताई सरकार को उखाड़ फेंकने में अपना योगदान प्रदान करेगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि महात्मा गांधी ने दुबले कुचले लोगों की न्याय की लड़ाई लड़कर उन्हें सामाजिक आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम किया आज ठीक उसी तरह से राहुल गांधी जी पूरे देश के नौजवान छात्र महिलाओं किसानों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन चला रखा है निश्चित तौर पर नौजवान महिला और किसानों को इस आंदोलन से जुड़कर के और अलोकतांत्रिक भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र कुमार सिंह पूजा राय शीला भारती अकरम प्रीमियर संजय यादव मधुसूदन त्रिपाठी सुशील पाण्डे उमाशंकर सिंह रमन पाण्डे मनोज गिहार शैलेंद्र सिंह पिंटू त्रिभुवन भारती शीला राजभर चम्पा भारद्वाज मनशा राजभर छोटे लाल वीरेंद्र कुमार कुशवाहा आफताब सिद्दीकी खालिद अंसारी रत्नेश राय अज़ीजूर रहमान खालिद सागर उदय प्रताप राय सुखचैन राम मनोज सिंह रामकरण यादव क्रांति निषाद अजय गुप्ता शैलेंद्र सिंह अमृतमल सरोज पाण्डे साधना श्रीवास्तव मीरा पाण्डे कुसुम इंदू पाठक संगीता सीमा गिरी रिंकू गिरी शांति देवी सलमान इरशाद सलीम हवारी सनाउल्ला अंसारी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ