एमएसपी कानून की मांग को लेकर किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

किसान देश के दुश्मन नहीं अन्नदाता
आजमगढ़। देशभर में अपनी मांगों को लेकर किसान संगठनों प्रदर्शन जारी है, इसी क्रम में शुक्रवार को किसानों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्टÑपति को किसान संगठनों ने मांग पत्र सौपा। किसानों ने  कृषि लागत घटना, किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई की बिजली  बिल मुफ्त करने, एमएसपी गारंटी कानून, छुट्टा पशुओं तथा जंगली पशुओं से फसल बचाने, सिंचाई हेतू नहरों में तत्काल पानी दियें जाने सहित कई मांग उठाई। किसानों ने कहा कि  देश व प्रदेश की गलत नीतियों के कारण आज किसान व आम जनमानस परेशा है, सरकार किसानों की एक भी मांग को पुरा नहीं  किया इसके विरोध में जब किसान आंदोलित होकर सड़क पर आये तो उनके उपर लाठियां चलाकर किसानों की आवाज को दबा दिया गया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि किसान देश के दुश्मन नहीं बल्कि अन्नदाता है, और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा किसान खेतों में दिन रात मेहनत करके अपने देश के 140 करोड़ की जनता का पेट भरता है तथा सरकार केवल फ्री राशन देने के लिए सरकार की मदद कर उसका वोटबैंक तैयार करता है। लेकिन देश की सरकार हमारे साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है, हरियाणा, पंजाब से दिल्ली मे जा रहे किसानों पर किये गए बल प्रयोग को तत्काल रोक लगाई जाय। अंत में किसानों ने मांग करते हुए कहा कि  यदि हमारी मांग पुरी नहीं हुई और किसानों पर हो रहा अत्याचार नहीं रोका गया तो किसान संगठन पुरे देश में आंदोलन शुरू कर देगें जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर त्रिलोकीनाथ, जानकीनाथ, इस्तेमाज बेग, जीयालाल, शिव मुरत, मखनु राजभर, संजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ