आजमगढ़ के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा आयोजित गोंडा जिले के नंदिनी नगर महाविद्यालय में राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जनपद के भीम यादव, राकेश यादव, अमित यादव एवं अंशिका यादव राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता नोएडा 28 से 31 मार्च  2024 के लिए चयनित हुए। साथ ही प्रिया चौहान ने द्वितीय स्थान एवं सेजल मौर्या और सूरज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्तह किया। क खिलाड़ियों के कोच अशोक यादव थे।इस

उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय शंकर यादव, (उपाध्यक्ष्ज्ञ उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ) आनंद  देव उपाध्याय (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ), शंभु नाथ यादव (पूर्व प्रमुख) , ज्ञान शंकर पहलवान आदि कुश्ती को पसंद करने वालों ने बधाई दी। इस आशय की जानकारी जिला सचिव प्रवीण कुमार यादव कुश्ती संघ ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ