सिप्रो इंस्टीट्यूट में किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन
आजमगढ़। हमारे भारत देश मे इतने त्योहार मनाए जाते है कि अन्य देश के लोग भारत को त्योहारों का देश भी कहते हैं। हमारे भारत देश में होली एक ऐसा पावन पर्व होता है जिसे लोग सदियों से मनाते चले आ रहे हैं। आगामी होली पर्व को लेकर शनिवार को पाण्डेय बाजार स्थित सिप्रो इंस्टीट्यूट में शिक्षकों के सान्निध्य में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षको संग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिप्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर हरिनाथ सिंह ने कहा कि इस भारतीय सांस्कृतिक त्योहार को मनाने का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखना है, क्योंकि इससे लोगों को अपनी सभ्यता व संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ता है और भाईचारे का भाव जागृत होता है।
इसी क्रम मेंं मैनेजर नेहा राय ने कहा कि उत्साह और उमंग के त्यौहार होली पर आम जन को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है, नहीं तो रंग में भंग पड़ सकता है। केमिकल युक्त रंग न सिर्फ चेहरे के रंगत को बिगाड़ते हैं, बल्कि इससे आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है। रंग खेलने के बाद उसे छुड़ाने में भी काफी सावधानी बरतनी चाहिए। इसके लिए घरेलू नुस्खे बेहतर और कारगर हैं इसके प्रयोग से त्वचा चर्म रोग की बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। अध्यापक नितिन मौर्य ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार जिस दिन हम लोग,,, च्चों से नम्रता से पेश आकर बच्चो के साथ बच्चा बनकर होली पर्व को मनाते है। आजकल के रंग में केमिकल का प्रयोग होने लगा है इसलिए ज्यादा से ज्यादा अबीर, गुलाल का ही प्रयोग करना ज्यादा ही बेहतर है। इस अवसर पर एमडी हरिनाथ सिंह, सेन्टर मैनेजर नेहा राय, नितिन मौर्या, खूश्बू तथा छात्र-छात्राओं में अंंशू, किशन कुमार, आदित्य, शशांक, प्रिंस, चंद्रभूषण निषाद, सामर्थ्य गुप्ता, राज कांस्यकार, आशुतोष, गौरव, अराधना, अनीता, खुशी, सोनम आदि लोग उपस्थित रहें।
1 टिप्पणियाँ
Thanks bhai
जवाब देंहटाएं