क्रांतिकारियों के बलिदानों को देश कभी नहीं भूलेगा : रणजीत

देश के वीर सपूतों कों प्रयास के कार्यकर्त्ताओ ने दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़। प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा आज 23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव की शहादत दिवस पर  हाफिजपुर चौराहे पर भगत सिंह की प्रतिमा की साफ सफाई करने के उपरांत पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी,तथा शहीदों के सपनों पर चलने का संकल्प लिया गया। -संगठन के पदाधिकारी जिम्मी सोनकर ने बताया कि आज बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी के लिए भगत सिंह की जीवनी एक सीख है,नौजवानों को मोबाइल पर समय ज्यादा ना देकर के ऐसे महान क्रांतिकारियों को पढ़ना चाहिए जिनके पढ़ने के बाद शरीर में एक नये रक्त का संचार होने लगता है। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि बहुत कम उम्र में ही फांसी के फंदे को चूम लेने वाले इन महान क्रांतिकारियों के बलिदानों को देश कभी नहीं भूलेगा, तथा शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रयास के साथी कुछ लड़ाइयाँ लड़ते रहते हैं। इस अवसर पर संगठन के सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ