बैरिया/बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान राजकुमार सिंह (40) पुत्र स्व. हरेनाथ सिंह की मौत रविवार की देर शाम छत से गिरकर हो गई। होली की शाम गांव में अचानक हुई घटना से कोहराम मच गया। राजकुमार सिंह जम्मू में तैनात थे। होली के अवसर पर छुट्टी लेकर आए हुए थे।
घटना के सन्दर्भ में परिजनों ने बताया कि राजकुमार सिंह सीमा सुरक्षा बल के 46वीं बटालियन जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वह होली के अवसर पर छुट्टी आए हुए थे। रविवार की देर शाम छत पर चढ़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। वह गिरे और उनके सिर में गम्भीर चोट आ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया।
वहां से चिकित्सकों ने बलिया के लिए रेफर कर दिया, किंतु बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें पटना ले गयेए। जहां इलाज के दौरान राजकुमार सिंह की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव आ गया है। उनके बटालियन को खबर दी गई है। वहां से बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी के आने के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ