आजमगढ़ जनपद सैफई खानदान की जागीर नहीं: केशव प्रसाद

 

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिधारी स्थिति अन्नपूर्णा हाल में सोशल मीडिया वालेंटियर सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद व लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सम्मेलन में सोशल मीडिया वालंटियर को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग आजमगढ़ को अपनी जागीर समझते हैं। लेकिन उपचुनाव में आजमगढ की जनता ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को जीताकर सपा को यह बता दिया कि आजमगढ़ सैफई खानदान की जागीर नहीं हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष पूरी तरह से हताश और डरें हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है पिछले दस साल में जो कार्य किया गया वह तो टेलर हैं।4 जून को 400 पार होने के बाद  देश विकसित भारत के पथ पर आगे बढ़ जाएगा। मोदी ने कहा था न खाऊंगा न खाने दूंगा और जिसने खाया है उससे पाई पाई वसूल किए बिना  चैन से नहीं बैठुंगा। भ्रष्टाचारीयों से वसूल कर गरीब जनता के कल्याण के लिए लगा दूंगा। इसलिए भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे विपक्ष के नेता ,गुंडे माफिया, भ्रष्टाचारी लोग मोदी के विजय रथ को रोकना चाहते हैं। लेकिन देश के अधिकांश राज्यों में गठबंधन का खाता भी खुलने वाला नहीं है। । वालंटियर सम्मेलन कार्यक्रम केसंयोजक, शोभित श्रीवास्तव ने किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने किया। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, अशोक सिंह, माहेश्वरी कांत पाण्डेय, अरविन्द जायसवाल, शशि शेखर, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, ध्रुव सिंह, जयनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश राय, देवेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, वन्दना सिंह, सतेन्द्र राय, पीयूष मिश्रा , तेज बहादुर , सुरेन्द्र चौधरी, ब्रजेश यादव, अजय सिंह, हरिवंश मिश्रा, सौरभ सिंह, विवेक निषाद अवनीश चतुवेर्दी, विनय प्रकाश गुप्ता मृगांक शेखर सिन्हा धर्मेंद्र सिंह,नीरज सिंह, पंकज सिंह यादवेंद्र सिंह नितेश सिंह, अंकित यादव, विशाल यादव, अभिषेक पाण्डेय, राहुल प्रजापति, अजीत पाण्डेय मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ