नई दिल्ली। हर 10 साल में होने वाली जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक अगले साल यानी 2025 में जनगणना की शुरुआत होगी, जो एक साल यानी 2026 तक चलेगी। इसके बाद से 10 साल में होने वाली जनगणना अब अगली बार 2035 में होगी. दरअसल अब तक हर दस साल में होने वाली जनगणना दशक के शुरुआत में होती आई थी जैसे 1991, 2001, 2011. इसी तरह जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड महामारी की वजह से टालनी पड़ी. इसके बाद अब जनगणना का चक्र भी बदलने वाला है। अब 2025 के बाद 2035 और फिर 2045, 2055 में जनगणना होगी।
0 टिप्पणियाँ