राजेश्वरी प्रथम तो दूसरे पर रही तेजस्विनी


अंतर महाविद्यालयीय योगासन खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय योगासन खेल प्रतियोगिता में राजेश्वरी प्रथम तो तेजस्विनी दूसरे स्थान पर रहीं। यह प्रतियोगिता सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में सम्पन्न हुई। आयोजन प्रो. प्रशांत राय की देखरेख में हुए योगासन खेल प्रतियोगिता में राजेश्वरी गोंड ने प्रथम, तेजस्वनी गोंड ने द्वितीय और नेहा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय विश्वविद्यालंय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महाराजा सुहेलदेव विवि की योगासन खेल टीम का चयन किया गया। इसमें राजेश्वरी गोंड, तेजस्वनी गॉड, नेहा सिंह, मिंकू यादव, अंजलि, पायल चयनित हुई।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरक्ष प्रांत रविंद्र जायसवाल ने कहा कि योग पूर्ण विज्ञान है। योग संपूर्ण मानव जीवन है। योग पूरे ब्रह्मांड को सम्मानित करने वाली विद्या है।
 इस दौरान विश्वविद्यालय के खेल सचिव एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रशांत राय, विवेक सिंह सोनू, प्रभात राय, गोपाल राय आदि ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्रतियोगिता का  निर्णय खेल प्रशिक्षक शंकर प्रसाद योगाचार्य और सीपू कुमार की उपस्थिति में किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ