आजमगढ़।99 यू0 पी0 एन सी सी बटालियन के तत्वावधान में,श्री गांधी पी जी कॉलेज मॉलटारी के कैडेटों ने रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के जिलाधिकारी नवनीत चहल ने एन सी सी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति भारत के विकास का मेरुदण्ड है जो विकसित भारत के मुख्य संवाहक हैं, देश के युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन करने में सक्षम हो सकते हैं।विवेकानंद जी के कथन *उठो,जागो और ज्ञान को प्राप्त करो* को अपने जीवन का मूलमन्त्र बनाकर युवा अपने जीवन को सफल बनाते हुए एन सी सी के माध्यम राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण बन सकते हैं।
ध्यातव्य है कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को वर्ष 1984 से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन को सेलिब्रेट किये जाने का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद की विचारों, मूल्यों और आदर्शों को बढ़ावा देना है और उनको विचारों को देश के हर युवा तक पहुंचाना है जिससे वे देश की प्रगति में अपना योगदान दे सके।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो0 शुचिता श्रीवास्तव, सहयुक्त एन सी सी अधिकारी,कॉलेज स्टाफ़,पी0आई0 स्टाफ़ और कैडेट्स मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ