भारत और चीन ने 2020 से रुकी है।
लेह। लद्दाख में सैन्य तनाव कम करने के बाद भारत और चीन लगातार अपने द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने के उद्देश्य से लगातार बातचीत कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है, क्योंकि भारत और चीन ने 2020 से रुकी हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा एक बार फिर शुरू करने का फैसला किया है। इस फैसले को श्रद्धालुओं के लिहाज से एक गुड न्यूज माना जा रहा है।
दरअसल, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में दोनों ही देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स सर्विस को एक बार फिर बहाल करने पर सहमति बन गई है। भारतीय विदेश मंत्रायल ने इस मामले में बयान जारी कर दोनों देशों के बीच हुए फैसलों की जानकारी दी है।
0 टिप्पणियाँ